Site icon Dots News

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बाद अब जॉन अब्राहम की बालों की समस्या पर डॉ. अशोक सिन्हा का बड़ा खुलासा!

Dr. Ashok Sinha

John Abraham on Dr Ashok Sinha : मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिन्हा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। बागेश्वर बाबा की हेयर लॉस की समस्या पर चर्चा करने के बाद, अब उन्होंने बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन जॉन अब्राहम के बालों की स्थिति पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

डॉक्टर अशोक सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि जॉन अब्राहम की शारीरिक स्वास्थ्य तो बेहतरीन है, लेकिन उनके बालों में समस्याएं हैं। उनके मध्य खोपड़ी और क्राउन एरिया में पतलापन देखा जा सकता है। Dr. Sinha का मानना है कि यह समस्या जेनेटिक है और जॉन के भारी वजन उठाने के कारण उनके क्राउन एरिया के बाल झड़ गए हैं।
डॉ सिन्हा ने बताया, “जॉन अब्राहम के बालों की थिनिंग का एक कारण तनाव भी हो सकता है, क्योंकि उनका खानपान और सोने की आदतें बिल्कुल सही हैं। इलाज के लिए उन्हें मिनोक्सिडिल प्लस फिनस्टेराइड के टॉपिकल सॉल्यूशन, हफ्ते में एक दिन डुटास्टराइड और नियमित पीआरपी जैसी मजबूत चिकित्सा की सलाह दी जाएगी। इससे उनके बालों में सुधार होगा।

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक न्यूज चैनल के।माध्यम से आपकीप्रतिक्रिया दी थी अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या बागेश्वर बाबा की तरह जॉन अब्राहम ने भी डॉ सिन्हा के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं। डॉ सिन्हा ने हाल ही में बागेश्वर बाबा के ऊपर वीडियो बनाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं और अब जॉन अब्राहम का नाम जुड़ने से यह चर्चा और बढ़ गई है।
डॉ सिन्हा के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग डॉ सिन्हा के प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह सब वे फेमस होने के लिए कर रहे है।
डॉ सिन्हा का कहना है, सोशल मीडिया के माध्यम से मैं युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना चाहता हूं और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहता हूं। हेयर ट्रांसप्लांट और बालों की देखभाल के बारे में सही जानकारी देना मेरा कर्तव्य है

Exit mobile version